घोसी पीएचसी में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत कुल 148 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। बता दें कि हर महीने के 9 तारीख को भी पीएचसी घोसी में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, वीपी समेत अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच किया जाता है। इस मौके पर चिकित्सक डॉ रीता कुमारी,डॉ फ़ैज़ मोबिन एवम डॉ विवेकानंद मिश्रा के द्वारा 13 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। जिसे विशेष इलाज करके एंबुलेंस के माध्यम से घर भेजा गया एवं उसे जरूरी दिनचर्या में रहने का निर्देश भी दिया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के उपरांत जरूरत के मुताबिक सभी गर्भवती महिलाओं को दवा की उचित खुराक भी दिया गया