आज सातवें दिन शुक्रवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की वस्तु स्थिति जांच करने के लिए जहानाबाद सदर प्रखंड समन्वयक अनामिका कुमारी जहानाबाद सदर प्रखंड के मुठेर पंचायत के बेलदारीचक गांव पहुंची. पूरा गांव घूमने के बाद उन्होंने वार्ड सदस्य, माननीय मुखिया आशा देवी, पंचायत समिति उर्मिला देवी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक पंकज को बुलाकर ग्रामीणों के बीच एक चौपाल का आयोजन किया. चौपाल पर ग्रामीणों के बीच रास्ता, नली-गली शौचालय, साफ-सफाई पर चर्चा किया गया. चौपाल पर ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई. कुछ लोगों से स्वच्छता शुल्क भी संग्रह किया गया. अनामिका बताती हैं की उन्हें कुछ दिन पहले शिकायत मिली थी की बेलदारी चक में पुरुष एवं महिलाएं शौचालय रास्ता पर इस कदर करते हैं की रास्ता आवागमन लायक नहीं रहता है जिससे ग्रामीणों को गांव के अंदर आने एवं गांव से बाहर जाने में काफी दिक्कत होती है.
चौपाल में काफी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया. वहीं उपस्थित महिलाओं ने कहा शौचालय के अभाव में हम लोग खुले में शौच करते हैं. शौचालय बनाने के लिए पैसा नहीं है. हम चाहते हैं कि सरकार शौचालय बनाने में हमारी मदद करें.
स्वच्छता पर्यवेक्षक पंकज के द्वारा सरकार के द्वारा चलाए गए शौचालय योजना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया. शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित किया गया.
वहीं उपस्थित रामा चौहान ने कहा कि जिनके घर में शौचालय है वह भी बाहर शौच पर बैठते हैं जो उचित नहीं है. चौपाल में प्रखंड समन्वयक अनामिका के द्वारा ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों को साफ-सफाई के प्रति कई दिशा निर्देश भी दिए गए. ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया गया की जल्द से जल्द जिनका शौचालय नहीं बना है वे अपना शौचालय बना लें. उन्हें सरकार के द्वारा शौचालय राशि शीघ्र ही उपलब्ध करवाया जाएगा. चौपाल पर ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि रविवार तक सभी जिनके घरों में शौचालय नहीं है वह अपने घरों में शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ कर देंगे.
चौपाल के बाद राजकीय मध्य विद्यालय मुठेर में सभी शिक्षकों के सहयोग से स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया. जिन बच्चों का निबंध बेहतर होगा उन्हें 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा



























