जहानाबाद जिला में शिक्षा के जगत में एक अलग पहचान पी०पी०एम ०स्कूल वेंकटेश्वर नगर, राजा बाजार ,जहानाबाद का जिसने इस बार फिर से इतिहास रच कर साबित कर दिया।
सी०बी०एस ०ई के 10वीं बोर्ड की परीक्षा में पी०पी०एम०स्कूल के छात्र
रवि राज 94.1%
उज्ज्वल राज 93.3%
सुधांशु प्रशुन 93.3%
राधिका कुमारी 91.1%
ऋषव आनंद 91%
निखिल कुमार 90.3%
आयुष कुमार 90.2%
कल्पना कुमारी 90.1%
विवेकानंद कुमार 90%
अमृत राज 90%
तथा 34 बच्चों ने 80 से 90% मार्क्स लाया इसके अतिरिक्त 90 छात्रों ने 70 से 80 % मार्क्स लाये इसके अतिरिक्त 102 बच्चो ने 60प्रतिशत से अधिक परिणाम लाकर अपने विद्यालय और माता ,पिता और साथ ही जिला का नाम रोशन करने और गौरवान्वित करने का काम किया।
इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य सुदर्शन शर्मा ने दिया इस मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सह पी०पी०एम० ग्रुप के चेयरमैन –डॉ० एस०के० सुनील ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सभी छात्रों छात्राओ को शुभकामनाएं और सभी की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हु साथ विद्यालय परिवार आशीर्वाद और दुआ के साथ आपके हर मोड़ पर खड़ा है ।जिस तरह से आपने अपने परिश्रम और लगन के बल पर आज अपने माता पिता का ही नहीं बल्कि आज जिला में अपने विद्यालय का भी नाम को गौरवान्वित करने का काम किए हैं । इसके लिए आपको विद्यालय परिवार पुनः एक बार ढेर सारी बधाई और शुभकामना देता है और साथ ही मंगलमय जीवन का कामना करता हू कि आप अपने जीवन के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर एक सफल नागरिक बन कर अपने माता और पिता का सेवा करें और जिले के नाम को रोशन करें और विद्यालय का भी नाम को रोशन करें

Magadh News portal congregates news from politics, lifestyle, religion, economy, entertainment, sports and all others forms of latest information as well as validated news from every corner of our nation.


























