श्रावण झूला महोत्सव में झूला पर झूलते हुए जो लोग भगवान् का दर्शन करते हैं वे सारे कष्ट से मुक्त हो जाते हैं- श्री स्वामी जी महाराज

0
2647
Swami Ji Mharaj

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हुलासगंज के पूज्य पाद श्री स्वामी जी महाराज का इन दिनों सोशल मीडिया एवं समाचार पत्र के माध्यम से प्रवचन भी चल रहा है। साथ ही यह सुचना भी उन्होंने दिया कि इस बार झूलनोत्सव में भीड़ भाड़ नहीं लगाया जा रहा। सभी भक्तों से आग्रह किया है इस बार अपने घर में ही भजन कीर्तन करें। उन्होंने अपने प्रवचन में झूला महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जो लोग श्रावण मास में भगवान को झूला झूलते हुए दर्शन करते हैं वे लोग सारे कष्ट से मुक्त हो जाते हैं। कथा के प्रसंग में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अनंत कोटी ब्रम्हांड के नायक हैं। धर्म की रक्षा एवं दुष्टों के संहार के लिए द्वापर में इनका प्रादुर्भाव हुआ ।इन्होंने अनंत दिव्य लीलाएं की हैं अतएव भगवान् श्री कृष्ण लीला बिहारी भी कहे जाते हैं और इन्हें लीला पुरुषोत्तम भी कहते हैं ।

मानव कल्याण के लिए महाभारत से पूर्व अर्जुन को निमित्त बनाकर गीता का उपदेश किया । जिसमें मानव कल्याण के सारी बातें बताई गई है। ऊपर के शरीर के स्वरूप को देखते हैं शीशा में, और शरीर को क्रियाशील बनाने वाला जीवात्मा का स्वरूप तथा जगत का क्रियाशील बनाने वाला परमात्मा का स्वरूप, देखते हैं गीता में। मानव जिस कर्तव्य का पालन कर संसार के कष्टों से सदा के लिए मुक्त हो जाते हैं इन सारी विषयों से शिक्षा मिलती है गीता से । गीता जीवन का दर्पण है। भगवान् श्री कृष्ण बाल्यकाल में सुमधुर आनंद पद दिव्य बाल लीलाएं की हैं। जिनमें एक झूला महोत्सव का विशेष महत्व है । भगवान् श्री कृष्ण श्रावण मास में झूला पर झूले थे। इसलिए यह उत्सव श्रावण मास में ही मनाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here