राफेल आने से भारतीय वायु सेना की बढ़ी ताकत, साबित होगा गेम चेंजरः अजेंद्र शर्मा

0
1083

भारतीय वायुसेना में पांच राफेल विमानों के शामिल होने से उसकी ताकात काफी मजबूत हो गई है. क्योंकि राफेल विमान एक नहीं कई खूबियों से लैस है. यह विमान हमारे लिए गेम चेंजर साबित होगा.

राफेल के भारत आने के बाद खुशी जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता अजेंद्र शर्मा ने कहा, ”यह विमान भारतीय वायु सेना को एक अलग ताकत देगी. यह लड़ाकू विमान गेम चेंजर साबित होंगे. मुझे यकीन है कि इस फाइटर जेट के जरिए भारतीय वायु सेना किसी भी आसमानी चुनौती को विफल कर सकती है.”

अजेंद्र शर्मा ने कहा, ”राफेल के भारत आने के बाद भारतीय वायुसेना की शक्ति पाकिस्तान और यहां तक की चीन के मुकाबले काफी बढ़ जाएगी. राफेल फाइटर जेट आने के बाद देश भर में खुशी का माहौल है और लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इस कार्य के लिए बधाई दे रहे हैं.”

जानकारी के लिए बता दें कि राफेल के स्वागत के लिए अंबाला एयरबेस पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया भी मौजूद रहें. बता दें कि आज आधिकारिक तौर पर राफेल विमान वायुसेना में शामिल नहीं होंगे, आज इन्हें सिर्फ रिसीव किया गया है. अंबाला में पूरी तैयारियों के साथ इनको रिसीव किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here