गांधी जयंती के अवसर पर मुठेर पंचायत भवन के प्रांगण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया |

0
651

माननीय मुखिया आशा देवी ने महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हम सभी को बापू के विचारों को आत्मसात करना होगा. ग्राम सभा को मजबूत करना बापू का सपना था. इसलिए प्रत्येक वर्ष उनके जन्मदिन पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है. ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्या को सुना जाता है एवं इसका निष्पादन किया जाता है. उक्त अवसर पर सरकार के कई योजनाओं पर चर्चा किया गया एवं जीपी डीपी पर अपलोड योजनाओं को चालू करने का प्रस्ताव पारित किया गया. ग्राम सभा में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने बारी-बारी से महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर पंचायत सचिव अमित कुमार रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक पंकज कुमार सहित दर्जनों स्वच्छता कर्मि उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here