5 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र जी के जन्म शताब्दी समारोह |

0
521

आज जहानाबाद अतिथि गृह में आगामी 5 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र जी के जन्म शताब्दी समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने जिला अतिथि गृह में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया।उन्होंने कहा की कैलाशपति मिश्र जी उच्च व्यक्तित्व के एवं जमीन से जुड़े हुए नेता थे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आगामी 5 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आने के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद गांधी जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क जहानाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा जी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया इनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन जी पूर्व जिला अध्यक्ष अरवल जयशंकर शर्मा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय जिला महामंत्री धीरज कुमार ,अनिल ठाकुर जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, विजय कुमार सत्कार, सर्वेश कुमार वर्मा, पुष्पा कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, महेंद्र कुमार ,अमरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ,अखिलेश कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने बापू के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here