आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया, मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद डॉक्टर इंदु कश्यप ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए विधिवत रूप से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किए और कहे कि लाल बहादुर शास्त्री जी एक सामान्य परिवार में पैदा हुए और जीवन प्रयत्न प्रधानमंत्री बनने के बाद भी सामान्य रहे, उनकी विनम्रता- सादगी और सरलता जीवन का आकर्षण रहा, महात्मा गांधी जी उत्कृष्ट लक्षण के थे उनकी प्रमाणिक उपस्थिति में मितव्ययिता अहिंसा में विश्वास के कई गुण समाहित थे, दोनों महापुरुषों के बताएं रास्ते पर चलने की आवश्यकता है, जबकि स्काउट और गाइड से प्रशिक्षित छात्र-छात्रा/युवा- युवती सामाजिक, प्रशासनिक गतिविधियों में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, आज हम सभी को स्वच्छता पखवाड़ा के समापन अवसर पर स्वयं के साथ आसपास के लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए संकल्पित होना होगा तभी स्वच्छ और निरोग रह सकते हैं।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड नवल कुमार ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी सरल विचार एवं सरल स्वभाव के धनी थे, इस अवसर पर इन्होंने स्काउट और गाइड को स्वच्छता के लिए एकल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु संकल्प दिलाए।
स्वच्छता पखवाड़ा को नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विक्रम कुमार एवं प्रेमलता कुमारी ने संबोधित करते हुए गांधी जी एवं शास्त्री जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित की।
जबकि धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हरिशंकर कुमार जिला संगठन आयुक्त ने गांधी और शास्त्री जी के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया और बताया कि राष्ट्रपति पुरस्कार परीक्षण हेतु नामित गायत्री कुमारी, अमृता कुमारी तथा राज्य पुरस्कार परीक्षण हेतु नामित वैष्णवी केसरी, गुड़िया, निष्पा, शुभम, सौरव, मनीष, राजीव, सुबोध को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया, राष्ट्रगान के बाद स्वच्छता पखवाड़ा समाप्त हुआ।


























