केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट वर्ष 2047 के भारत को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने को समर्पित बजट प्रस्तुत करने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन।
विवेक ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार का यह सर्वस्पर्शी बजट नए और विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा। इससे देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, साथ ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को नया पंख मिलेगा। विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करने वाला यह बजट समस्त वर्ग की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।























