युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के द्वारा जहानाबाद प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वसेवक विक्रम कुमार के नेतृत्व मे युवा क्लब के युवा सदस्यों के द्वारा जहानाबाद नगर मे प्रखंड स्तरीय कलश यात्रा निकाला गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी मिर्त्युंजय कुमार उर्फ़ भोला जी उपस्थित हुए । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत माटी का वंदन वीरों को नमन एवं अमृत वाटिका के निर्माण करने के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत जहानाबाद नगर मे कारगिल चौक से अरवल मोड़ तक कलश यात्रा निकाला गया। जिसमे भारत स्काउट गाइड के छात्र एवं छात्राओं , मानस इंटरनेशनल के विद्यार्थी ने वीरो के सम्मान में, निकल पड़े मैदान में, भारत माता की जय के नारों से उद्घोष करते हुए पूरे नगर मे भर्मण कर लोगो को जागरूक एवं मिट्टी संग्रह करने का कार्य किया गया । समाजसेवी मिर्त्युंजय कुमार उर्फ़ भोला जी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत अमर शहीद बलिदानो के सम्मान मे प्रत्येक घर से एक-एक मुट्ठी माटी या चावल संग्रहित कर देश के लोगो मे एक राष्ट्र की भावना जागरित किया जा रहा हैं । भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त ने बताया की मिट्टी संग्रह कर के देश के युवाओं को अपने पीढ़िओ के समर्पण और त्याग को समझना हैं और अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हैं तो सभी को सहयोग देना हैं ।वही विक्रम कुमार ने बताया की विगत कई दिनों से नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार खेल मंत्रयाल के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान का आज कलश यात्रा के माध्यम से जहानाबाद प्रखंड मे कलश यात्रा निकाल कर समापन किया गया हैं । मौके पर हुलासागंज के राष्ट्रीय युवा स्वयसेवक सलोनी कुमारी ,मखदमपुर के स्वयसेवक पूजा कुमारी ,काको के स्वयसेवक कुमारी शाक्य सुमन, अभिजीत पाठक , अभिषेक कुमार उर्फ़ हन्नी कुमार, अमन शर्मा , सूरज गुप्ता एवं सैकडो स्कूली बचे ने भाग लिया तथा कई अन्य युवा एवं ग्रामीण ने इस अभियान को सफल बनाने मे सहभागिता की

























