सुधांशु मिश्रा बने नेहरू युवा केन्द्र के डीएसीवाईपी के सदस्य |

0
587

भाजपा यूवा मोर्चा जहानाबाद के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा मोदनगंज प्रखण्ड निवासी को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जिला सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है यह नियुक्ति केंद्रीय युवा मामले और और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा की गई है। उल्लेखनीय होगा सुधांशु मिश्रा को सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित श्रेणी में देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि डीएसीवाईपी ने.यु.के.सं. और अन्य सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों व युवा विकास पहल में शामिल एजेंसियों के बीच अंतर को पाटने और प्रभावी सहयोग के लिए संसाधन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सुधांशु मिश्रा के इस नियुक्ति पर युवाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here