जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री |

0
373

जहानाबाद स्थानीय उतारी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ के प्रांगण में शिक्षकों के द्वारा सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान गाकर किया गया। उसके उपरांत विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में गांधी की भूमिका को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। महात्मा गांधी सत्य एवं अहिसा के पुजारी थे। गांधी जी के विचारों पर चलकर ही मानव जाति का कल्याण संभव है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी सादा जीवन, सरल स्वभाव, ईमानदारी और अपनी दृढ़ता के लिए जाने जाते थे। वहीं इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सोनाली शर्मा ने कहा कि गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारें और सभी स्वच्छता पर ध्यान दें। इस मौके पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा, भाजपा नेता पंकज कुमार गुप्ता, हम नेता अमरनाथ कुमार, शिक्षिका अंजली कुमारी, श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, सेजल कुमारी, पूजा कुमारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here