बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य शिक्षाविद डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव जी ने बिहार में जाति आधारित जनगणना के बाद सरकार द्वारा प्रकाशित किए गए जातियों की सूची प्रतिशत पर सूबे के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी एवं उप मुख्यमंत्री आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई देते हुए कहा कि भारत में 1931 के बाद अब जोकि आजादी के बाद यह पहला राज्य है जिसने यह ऐतिहासिक कार्य को पूरा किया है। डॉ यादव ने अपने राष्ट्रीय नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में इस बात का पुरजोर समर्थन किया है और ओबीसी व एससी-एसटी की आबादी के अनुकूल हक दिलाने का प्रण लिया है। वहीं इस जनगणना में लगे सभी कर्मचारियों को बधाई दिया जिन्होंने समय रहते विषम परिस्थितियों में सर्वे का कार्य पूरा किया।
डॉ चन्द्रीका प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार सरकार की यह वचनबद्धता जाति आधारित गणना के आंकड़ों का उपयोग राज्य सरकार समावेशी विकास की नीतियों, विकासोन्मुखी कार्यक्रम एवं आधारभूत शैक्षणिक सुधार के लिए करेगी जिससे देश में बिहार जैसे राज्य सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर होगी।



























