अब समय नहीं है. अभी नहीं तो कब….? जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मैं कहना चाहता हूं कि शुभ कार्य शुरू करने के लिए कोई समय नहीं होता है. वो भी तब जब काम ज्यादा हो और समय बिल्कुल ही कम हो. ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए काम शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि वक्त हर दिन, हर घंटे और हर सेकेंड मुठ्ठी में बंधे रेत की तरह तेजी से फिसलता जा रहा है. हाथ की अंगुलियां बड़ी हो या छोटी मुट्ठी बांधने में सबका सहयोग जरूरी होता है ठीक वैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा.
एक भी उंगली अगर कमजोर होती है तो मुठ्ठी ठीक से नहीं बंधती है. तो हमें किसी कार्यकर्ता को पीछे नहीं छोड़ना है. हमे हाथ में हाथ डालकर एक दूसरे को ताकत का एहसास कराते हुए आगे बढ़ना है. दोस्तों अब समय देखकर हमे कदमताल नहीं करना है बल्कि दिन-रात एक करके हमें पार्टी के लिए काम में लगना होगा.
मैं आप सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं, आग्रह करता हूं, अपील करता हूं कि पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करें. हम सब लोग पार्टी के सिपाही हैं और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं तो निश्चित ही हमारी चाहत होगी कि पार्टी आगे बढ़े. अगर हम ऐसा चाहते हैं तो हमें एकजुट होकर काम करना होगा. न किसी से गिला न किसी से शिकवा.
मैं आह्वान करता हूं कि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं. पार्टी के नाम पर, पार्टी के झंडे के नीचे. मैं जानता हूं और ये बात आप भी जानते हैं कि अगर हम सब इतनी ही मजबूती से हाथ पकड़े रहे तो जल्द ही वो दिन आएगा जब जहानाबाद की धरती पर कमल खिलेगा…

Magadh News portal congregates news from politics, lifestyle, religion, economy, entertainment, sports and all others forms of latest information as well as validated news from every corner of our nation.

























