घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कमी प्रधानमंत्री का माता बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार-सुरेश कुमार शर्मा

0
390

जहानाबाद भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह औरंगाबाद जिला प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपया सस्ता करने पर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश के करोड़ो माता बहनों को रक्षाबंधन पर उपहार दिया है।

सुरेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उज्जवला लाभार्थियों को अब ₹400 का लाभ मिलेगा, साथ ही देश के 75 लाख बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन भी मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा गरीबों की चिंता करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी कोरोना काल से ही 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा लिए गए इस निर्णय के लिए उनके प्रति आभार प्रकट करता हूं।

नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा घरेलू गैस के दाम को प्रति सिलेंडर ₹200 सस्ता करने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिन्हा, तिलक देव शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत शर्मा लोकसभा संयोजक धर्मेंद्र चौहान भाजपा नेता घोसी विधानसभा प्रभारी रंजीत रंजन पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष को कौशलेंद्र कुमार राधेश्याम शर्मा ज्योतिमनी मंजू कुमारी पुष्पा कश्यप दीपक कुमार राधेश्याम शर्मा कमलेश शर्मा अरविंद चौधरी तिलेश्वर कौशिक श्रीनाथ मिश्रा संजीव कुमार चुन्नू शुभम राज मिट्ठू इंद्रदेव चौहान सुधीर सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here