आज दिनांक 1 फरवरी 2024 को उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवा में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के द्वारा चल रहे प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञान रंजन ने करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र उच्च शैक्षणिक संस्थान इत्यादि कार्यों में छात्र-छात्राओं के लिए जीवन उपयोगी होता है, इसीलिए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक है, जिससे अनुशासन सीख कर समाज एवं देश के लिए आदर्श नागरिक तैयार होते हैं।
वही मौके पर मौजूद जिला संगठन आयोग अरवल राजेश कुमार ने कहा कि स्काउट- गाइड प्रशिक्षण से छात्र- छात्रा समय का सदुपयोग कर जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ने का अवसर मिलता है।
कंपनी कमांडर खुशी कुमारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय सोपान, राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं स्काउटर प्रतिनिधि -सह- शिक्षक राघवेंद्र कुमार आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र से किए एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण को बेहतर बताए। धन्यवाद ज्ञापन शिवचंद्र प्रसाद गुप्ता सहायक शिक्षक ने किया, मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।




























