पी.पी.एम स्कूल, वेंकटेश्वर नगर, राजा बाजार, जहानाबाद में भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर रखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने काफी उत्साह दिखाया गया। बच्चों ने विभिन्न सामग्रियों का इस्तेमाल कर एक से बढ़कर एक राखी बनाया। जो बड़ा ही आकर्षक था। बच्चों के इस प्रतिभा से मंत्र मुक्त हुए स्कूल के अध्यक्ष (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) डॉ एस.के सुनील ने बच्चों को सराहना करते हुए राखी का महत्व बताया और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिस्पर्धा के साथ साथ सामाजिक महत्व ,सृजनशीलता, परस्पर भाईचारा व स्वरोजगार का भी बल मिलता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के अलावे सामाजिक, व्यवहारिक व सृजनशीलता से जुड़े क्रियाकलापों मे शामिल करने पर भी जोड़ दिया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत करने की स्कूल के द्वारा घोषणा की गई।
इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्षा डॉ इंदु कश्यप, प्रभारी प्राचार्य नंद किशोर, सूरज , जय प्रकाश सहित व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे


























