मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम पर युवाओ ने संग्रहित किया गया मिट्टी और चावल|

0
649

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के द्वारा जहानाबाद प्रखंड राष्ट्रीय युवा स्वसेवक विक्रम कुमार के अध्यक्षता मे युवा क्लब के युवा सदस्यों के द्वारा सेवनन पंचायत के सेवनन गांव मे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत माटी का वंदन वीरों को नमन एवं अमृत वाटिका के निर्माण करने के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत दरवाजे दरवाजे जाकर एक कलश मिट्टी और चावल संग्रहित किया गया ।

वीरो के सम्मान में, निकल पड़े मैदान में, भारत माता की जय के नारों से उद्घोष करते हुए घर घर जाकर एक कलश मिट्टी और चावल संग्रहित करने का कार्य किया गया । विक्रम कुमार ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश के तहत अमर शहीद बलिदानो के सम्मान मे प्रत्येक घर से एक-एक मुट्ठी माटी या चावल संग्रहित कर के नेहरू युवा केंद्र जहानाबाद के जिला युवा अधिकारी को भेजा जाएगा। मौके पर नरायन जी, अमन जी, रविश जी, गौतम जी, अटल बिहारी युवा क्लब के सचिव सुजीत जी तथा कई अन्य युवा एवं ग्रामीण ने इस अभियान को सफल बनाने मे सहभागिता की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here