पूर्व ज़िला अध्यक्ष ललन कुमार की मनाई गई नौवीं पुण्य तिथि नेत्र जांच शिविर का किया गया आयोजन

0
444

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाअध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद स्व.ललन कुमार जी की नवमी पुण्य तिथि के अवसर पर स्थानीय स्टेट बैंक सीएसपी परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के क्षेत्रीय नेता सह समाजसेवी रामराज शर्मा, स्टेट बैंक घोषी शाखा के प्रबंधक रिषी कुमार, भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री रवि रंजन,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दधीवल शर्मा, मोदनगंज जद यू के प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, मोदनगंज मंडल भाजपा के महामंत्री कृष्ण मुरारी, उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रौशन कुमार, बंधुगंज पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार,गंधार पंचायत मुखिया निरंजन कुमार, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा सियाराम शर्मा, सुवोध शर्मा, राजबल्लम शर्मा, कुश कुमार ,राहुल कुमार सहित सभी नें ललन कुमार जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिये।

उक्त अवसर पर सीएसपी परिसर में नयन ज्योति नेत्रालय के तत्वावधान में नेत्र चिकित्सक विश्वजीत कुमार द्वारा नेत्र जांच शिविर के तहत साठ लोगों के आंखो की जांच की गई जिसमें वृद्ध, युवा, बच्चे एवं महिलाएं भी शामिल थीं। जांचोपरांत तीस मरीजों को मुफ्त चश्मा भी दिया गया। जांच शिविर लगने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी साथ उन्होंने कहा कि इस तरह के जांच शिविर से हमलोगों को काफी फायदा मिलता है । समाज सेवी रामराज शर्मा के सौजन्य से मरीजों के बीच फल वितरण कार्य किया गया। डा.विश्वजीत कुमार नें कहा कि चालिस वर्ष से ज्यादा बाले लोगों को नजदीक दृष्टि दोष की संभावना बढ़ जाती है साथ ही कुछ वृद्ध लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण देखे जाने पर उन्हें ऑपरेशन की भी सलाह दी गई। आयुष्मान कार्ड धारकों को मुफ्त में ऑपरेशन की बात कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here