प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण भारत विश्व गुरु बनने की राह पर – सम्राट चौधरी

0
490

पटना से गया जाने के क्रम में भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सम्राट चौधरी जी का जहानाबाद अंबेडकर चौक पर भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह औरंगाबाद जिला प्रभारी सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी का काफिला अंबेडकर चौक पहुंचने पर सर्वप्रथम निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के फूलों की गुलदस्ता एवं पुष्पवर्षा के साथ गगन भेदी नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण भारत का विश्व स्तर पर डंका बज रहा है । प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें । साथ ही मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को गांवों में जाकर घर-घर बताने का कार्य करें । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जी से बिहार नहीं संभल रहा है और देश संभालने की बात कर रहे हैं। महागठबंधन सरकार के कारण
पूरे बिहार में दहशत का माहौल है हर जगह हत्या ,लूट ,अपहरण ,चोरी जैसे अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी जनता का विश्वास खो चुके हैं ।केवल और केवल मुख्यमंत्री जी अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त हैं। महागठबंधन के नेता अनर्गल एवं अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं ।आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता 40 में 40 सीट नरेंद्र मोदी जी झोली में देने का कार्य करेंगी और आगामी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी एवं बिहार की जनता महागठबंधन का सुपड़ा साफ कर देगी ।इस अवसर पर स्वागत करने वालों लोकसभा संयोजक धर्मेंद्र चौहान पूर्व जिला महामंत्री मखदुमपुर विधानसभा प्रभारी निरंजन कुमार बबलू ,शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक अरविंद कुमार ,मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुमार,पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता , राधेश्याम शर्मा , पूर्व जिला मंत्री अरविंद चौधरी , पूर्व सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक धनंजय कुमार ,पूर्व कोषाध्यक्ष रामजन्म शर्मा पूर्व मीडिया प्रभारी जयराम शर्मा , रणधीर कुमार रितेश कुमार , राकेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here