सम्पूर्ण भारत को एक सूत्र में बांध कर रखती है मातृ भाषा हिन्दी:– डॉ एस.के सुनील।

0
551

पी.पी.एम स्कूल, वेंकटेश्वर नगर, राजा बाज़ार, मचला जहानाबाद में आज 14 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष श्री डॉ.एस सुनील (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) व विद्यालय के निदेशिका डॉ इंदु कश्यप के द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ एस.के सुनील ने कहा कि पूरे विश्व में भाषा तो अनेक है मगर पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम केवल हिन्दी भाषा ही करती है। हम सब भारतीय को मातृ भाषा हिंदी पर गर्व है। डॉ इंदु कश्यप ने कहा कि हिन्दी ही एक ऐसी भाषा है जो वसुधैव कुटुंबकम् (सम्पूर्ण पृथ्वी के लोग अपना परिवार है) की बात करती है। यह हमारी मातृ भाषा है। इस भाषा को सभी भाषाओं से ऊपर रखना चाहिए।
संबोधन के बाद विद्यालय के निदेशक द्वारा हिन्दी के शिक्षको
को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के सभी वर्गों से विद्यार्थियों ने भाषण, पेंटिग, प्रोजेक्ट, निबंध लेखन व बैनर पोस्टर की मदद से स्लोगन के माध्यम से मातृ भाषा हिन्दी के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। और विद्यालय के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शित किए गए बच्चों को पुरस्कृत करने का भी ऐलान किया गया।
जिन बच्चों ने शिक्षक दिवस पर पेंटिग, प्रोजेक्ट, भाषण के माध्यम से उत्कृष्टता प्रदर्शित किए थे उन्हे आज सम्मानित भी किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, शिक्षक शिक्षाकएं, छात्र छात्राएं व अन्य लोग मौजुद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here