पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा एवं निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की |

0
328

भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा एवं निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने मखदुमपुर नगर निवासी भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री सुरेंद्र कुमार अंशु का अपराधियों द्वारा निर्मम तरीके से की गई हत्या की निंदा करते हुए दुःख प्रकट किया है। आज पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिवार वालों को सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि पूरा भाजपा परिवार इस दुःख की घड़ी में परिवारजनों के साथ खड़ा है।
श्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, हत्या का लगातार दौर जारी है। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बिहार के आम जनमानस में भय का माहौल है। प्रशासन इस निर्मम हत्या में शामिल अपराधियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर से कठोर सजा दे। इसके बाद मखदुमपुर बाजार निवासी सुबोध कुमार के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर उनके घर जाकर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया ।इस अवसर पर लोकसभा संयोजक धर्मेंद्र चौहान, मखदुमपुर विधानसभा संयोजक विमलेश कुमार नगर अध्यक्ष विनोद कुमार पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामजन्म शर्मा नगर महामंत्री विवेक कुमार नगर महामंत्री नीतीश कुमार मंत्री संजय राय आईटी सेल संयोजक सबल कुमार मुकेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here