भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश भाजपा से लोकसभा पालक के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रंजन जी को लोकसभा पालक बनने पर जहानाबाद सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया है। लोकसभा पालक बनने पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रंजन जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रणजीत रंजन जी को लोकसभा पालक बनने से जहानाबाद में संगठन को और भी मजबूती प्रदान होगी । ये संघर्षशील, मृदुभाषी, लोकप्रिय एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व हैं।विद्यार्थी परिषद ,युवा मोर्चा एवं पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं इसलिए इनके अनुभव एवं दूरदर्शिता का लाभ पार्टी को मिलेगा।इनको जिम्मेदारी पार्टी द्वारा देने से लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं संगठन सशक्त होगा।बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, कृष्ण मुरारी गुड्डू ,कविंदर प्रजापति, शैलेश कुमार ,मंजू देवी, सोहन प्रसाद कक्कू, जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर जिला मंत्री विजय कुमार सत्कार, ब्रजेश कुमार, सर्वेश कुमार वर्मा, पुष्पा कश्यप, मनोज पासवान, महेंद्र कुमार, जेपी केसरी, सुधीर कुमार जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार,विनोद कुमार, रविंद्र पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि शेखर प्रवक्ता रविशंकर चौहान, विनोद पाठक ,अशोक कुमार एवं सभी मंडल, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे