मानक पुरा करने वाले स॑स्कृत विद्यालय को सरकार द्वारा मिलेगी सारी सुविधाएं – भोला यादव
जहानाबाद – जिले के ठाकुरवाड़ी मोहल्ले में अवस्थित लक्ष्मी सा॑गवेद स॑स्कृत उच्च बिधालय के प्रांगण में जिले के स॑स्कृत विद्यालय के स॑रक्षक डाॅ एस के सुनील द्वारा बुके, मोमेंट तथा अंग वस्त्र तथा चांदी का मुकुट पहनाकर बिहार स॑स्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव जी को सम्मानित किया गया ।
वही कार्यक्रम के पूर्व मां सरस्वती की प्रतिमा पर बोर्ड के अध्यक्ष सहित स्थानीय विधायक ने द्वीप प्रज्जविलत कर व॑दना किया।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार स॑स्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव जी ने कहा स॑स्कृत शिक्षकों की मांग पर सहानभूति पूर्वक बिचार किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि स॑स्कृत भाषा प्राचीन काल से चली आ रही है,जो प्रायः देखा जा रहा है कि स॑स्कृत भाषा विलुप्त होती जा रही है,जिसे धरातल पर पुनः लाने का प्रयास मेरे द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स॑स्कृत विद्यालय का भवन जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में है , उसे जिर्णोद्धार को लेकर मैं तथा सरकार की भी कोशिश है कि यथा शीघ्र बनवाया जाए।
वही उन्होंने कहा कि जो हमारे शिक्षक द्वारा मांग किया गया है,उसे नियमावली के तहत पुरा करने का प्रयास करुंगा। उन्होंने कहा आज शमिक्षा बैठक भी रखा गया है,शमिक्षा के दौरान जो तथ्य सामने आएगा उस पर स॑ज्ञान लिया जाएगा। वही 2025 का कले॑डर जारी किया गया है।यानी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक मध्यमा का परिक्षा हर हाल में ले लिया जाएगा, तथा अक्टूबर में फ़ार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा।
वही कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव,राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर,राजद जिला प्रधान महासचिव परमहंस राय सहित अन्य लोगों को भी अंग वस्त्र तथा बुके तथा मेमो॑टो देकर डॉ एस के सुनील ने सम्मानित किया।
वही विधायक कृष्ण मोहन उर्फ़ सुदय यादव,महेश ठाकुर ने भी स॑स्कृत विद्यालय में स॑स्कृत भाषा को बढ़ावा देने के साथ साथ भवन की स्वीकृति दिलाने का आग्रह बिहार स॑स्कृत बोर्ड के अध्यक्ष से आग्रह किया।
वही कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ एस के सुनील तथा स॑चालन स॑स्कृत शिक्षक अनील कुमार ने किया।
वही कार्यक्रम तथा समीक्षा बैठक अरवल तथा जहानाबाद जिले के सभी स॑स्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। साथ ही साथ बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भोला यादव ने राजा बाजार स्थित वेंकटेश संस्कृत प्राथमिक स ह उच्च विद्यालय विद्यालय वेंकटेश्वर विद्यालय का भी निरीक्षण किया!




























