जहानाबाद का इतिहास
जहानाबाद का इतिहास वस्तुतः ज्यादा पुराना नहीं है क्योंकि वर्तमान का जहानाबाद जिला पहले, गया जिले का भाग था इस लिए वास्तव में गया का इतिहास और मगध का इतिहास ही मूल रूप से जहानाबाद का इतिहास माना जा सकता है।
जहानाबाद जिले की स्थापना 1 अगस्त 1986 को हुई थी, क्योंकि 1872 तक जहानाबाद, गया जिले का एक उपमंडल (Sub-division) था. जहानाबाद जिले में मौर्य कालीन बहुत से गुफाये है,विश्व प्रसिद्द बाराबर गुफा (barabar caves) भी जहानाबाद में ही है जहां बाबा सिद्धेश्वरनाथ (भगवान शंकर) का एक अत्यंत प्राचीन मंदिर है।
इस जिले का नाम जहानाबाद क्यों रखा गया, इसका एक छोटा सा इतिहास है, जहानाबाद का नाम मुग़ल शासक शाहजहाँ और उनकी पत्नी अरजुमंद बानू बेगम की पुत्री जहाँआरा बेगम साहिब के नाम पर रखा गया था, इनका जन्म 2 अप्रैल 1614 में हुआ था, इसलिए उनके नाम पर ही इस स्थान का नाम जहानाबाद रखा गया।
जहानाबाद भारत में कहाँ पर है
जहानाबाद जिला, बिहार की राजधानी पटना से रेलमार्ग से 45 एवं सड़क मार्ग से 56 किलोमीटर दूर दरधा नदी एवं यमुना नदी के संगम पर स्थित है। इसके उत्तर में पटना, दक्षिण में गया, पूरब मे नालंदा एवं पश्चिम में अरवल जिला है।
जहानाबाद के अक्षांस (Latitude) और देशांतर (longitude) क्रमशः 25 डिग्री 21 मिनट उत्तर से 84 डिग्री 98 मिनट पूर्व तक है, जहानाबाद की समुद्रतल से ऊंचाई 78 मीटर है.
सम्पूर्ण जिले की भूमि समतल मैदानी क्षेत्र है। सोन, पुनपुन, फल्गू, दरधा और यमुना नदियां इस जिले से होकर गुजरती हंै। सिर्फ सोन एवं पुनपुन नदी जहानाबाद जिले के पश्चिमी किनारे को छूती हुई गुजरती हैं।
जहानाबाद जिले का क्षेत्रफल (Area )931 वर्ग किलोमीटर है, और 2011 की जनगणना (census of 2011) के अनुसार जहानाबाद की
जनसँख्या (Population): 1,124,176
जनसँख्या घनत्व (Population Density): 1209 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
साक्षरता दर (literacy rate) 78.27 % है,
महिला पुरुष अनुपात (Sex Ratio): 922
जिले की जनसँख्या विकास दर (Growth Rate): 21.34 % (2001 से 2011 के बीच) है
जहानाबाद जिले में विधान सभा की सीटें
जहानाबाद जिले में 3 विधान सभा सीट है, इन 3 विधान सभा क्षेत्रो के नाम इस प्रकार से है,
1. जहानाबाद
2. घोसी
3. मखदुमपुर
जहानाबाद जिले में कूल 7 प्रखंड (Block) है, जिसके अंदर 93 पंचायत, एवं 631 गांव है
- घोसी प्रखंड (Block) में कुल 53 गांव (Village) है
- हुलासगंज प्रखंड (Block) में कुल 67 गांव (Village) है
- जहानाबाद प्रखंड (Block) में कुल 109 गांव (Village) है
- काको प्रखंड (Block) में कुल 124 गांव (Village) है
- मखदुमपुर प्रखंड (Block) में कुल 117 गांव (Village) है
- मोदनगंज प्रखंड (Block) में कुल 66 गांव (Village) है
- रतनी फ़रीदपुर प्रखंड (Block) में कुल 95 गांव (Village) है
भाषा: हिन्दी
यहाँ बोली जाने वाली भाषा “मगही” है, मगही या मगधी भाषा भारत के मध्य पूर्व में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इसका निकट का संबंध अवधी भोजपुरी और मैथिली भाषा से है और अक्सर ये भाषाएँ एक ही साथ बिहारी भाषा के रूप में रख दी जाती हैं।

Magadh News portal congregates news from politics, lifestyle, religion, economy, entertainment, sports and all others forms of latest information as well as validated news from every corner of our nation.



























