जहानाबाद। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने आज देशव्यापी जोरदार प्रदर्शन किया और नारे लगाए।
आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार के मुताबिक राज्य के प्रत्येक जिलों में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि 18 दिनों में 18 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है जो किसी तानाशाही से कम नहीं जबकि पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में एक तिहाई कटौती देखी गई है तो यहां भी इसकी कीमतें कम होनी चाहिए थी लेकिन कम होने के बदले इसमें लगातार इजाफा किया जा रहा है, इससे जनता हलकान हो रही है और महंगाई बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि लोग दोहरे संकट से जूझ रहे हैं। एक तो कोरोना महामारी के कारण लोग परेशान हैं और दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई बढ़ गई है।

विरोध प्रदर्शन के माध्यम से जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाये ,इसतरह के तानाशाही रवैया को आम जनता पसंद नहीं करेगी और जनता इसी तरह सड़कों पर उतरेगी अतः मोदी सरकार से निवेदन है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की जाए जिससे आम जनता को राहत मिले
आज के कार्यक्रम में नाजिश ईमाम,अजय वर्मा, सुजित कुमार,प्रकाश नारायण लाल, शिवेन्द्र केसरी, मों. वकि अहमद,वालेश्वर सिंह यादव,शैलेन्द्र कुमार सिंह,विमलेश कुमार,शरद यादव,राजकिशोर शर्मा,मो.मूमताज,मो जमिल,संजीव कुमार, श्रीवत्स पुरुषोत्तम, राहूल कुमार,अवधेश यादव,मेराज हुसैन,दिलशाद,रंजीत पासवान आदी शामिल हुए ।

Magadh News portal congregates news from politics, lifestyle, religion, economy, entertainment, sports and all others forms of latest information as well as validated news from every corner of our nation.



























