पी.पी.एम स्कूल में निर्वर्तमान एसडीओ को दी गई विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

0
485

जहानाबाद 29 अगस्त 2023 पी.पी.एम स्कूल, वेंकटेश्वर नगर, राजा बाजार, जहानाबाद में निर्वर्तमान जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी श्री मनोज कुमार को विद्यालय के (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित) अध्यक्ष डॉ एस.के सुनील के अध्यक्षता में विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा भावदीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुदर्शन शर्मा, समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव, आलोक कुमार, हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, हरी शंकर, जयप्रकाश, मोहम्मद सिराजुद्दीन, रोहित कुमार सहित गणमान्य लोगों ने कवि ह्रदय श्री मनोज कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा की तथा ऐसे पदाधिकारी से जिला का मान सम्मान बढ़ाया है। विदाई बेला में विद्यालय के छात्राओं के विदाई गीत गाकर आत्म विभोर कर दिया गया तथा विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने श्री मनोज कुमार की प्रशंसा की।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ एस.के सुनील ने कहां की विद्यालय के प्रत्येक समारोह में समय निकालकर बच्चों के बीच जरूर आते हैं तथा बच्चों के हौसले को अफजाई करते हैं। मौके पर उपस्थित श्री मनोज कुमार ने कहा कि जहानाबाद तथा इस स्कूल से जो उन्हे प्यार और जिला प्रशासन का जो सहयोग मिला उसे हम भुला नहीं सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here