जहानाबाद जिला में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के रोकने के लिए आज बुधवार को विभिन्न स्थानों पर मास्क जांच अभियान चलाया गया इसमें घोसी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी अलका कुमारी, स्थानीय थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष धीरज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे पदाधिकारियों द्वारा खपुरा मोड़, अंबेडकर चौक, उपरी बाजार समेत अन्य जगहों पर जांच अभियान चलाया गया इस दौरान बाजार में बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों को मास्क पहनने की हिदायत गई साथ ही50रुपए जुर्माने के रूप में लेकर प्राप्ति रसीद दी गई साथ ही बिना मास्क पहने दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया पदाधिकारियों द्वारा लोगों से यह अपील की गई कि बिना मास्क पहने घर से बाहर ना निकले मास्क पहनना बहुत जरूरी है इससे कोरोनावायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है

Magadh News portal congregates news from politics, lifestyle, religion, economy, entertainment, sports and all others forms of latest information as well as validated news from every corner of our nation.



























