केंद्र सरकार ने की वन नेशन, वन इलेक्शन समिति की अधिसूचना जारी, पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में इन सदस्यों को किया गया शामिल

0
464

केंद्र की मोदी सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन को मूर्त रुप देने के लिए समिति बना ली है। जिसके बाद केंद्र सराकार ने शनिवार को समिति की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि, इस आठ सदस्यीय समिति के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अध्यक्ष होंगे। और गृह मंत्री अमित शाह, लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी सदस्य होंगे। गुलाम नबी आजाद, एन के सिंह, सुभाष कश्यप, हरीश साल्वे और संजय कोठारी सदस्य बनाए गए हैं।

दरअसल, बीते दिन केंद्र सरकार ने 5 दिन का विशेष संसद सत्र बुलाने का ऐलान किया था। वहीं अगले दिन ही केंद्र सरकार ने एक देश-एक चुनाव को मूर्त रुप देने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। साथ ही इस समिति के सदस्यों के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है।

बता दें कि, पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति को ऐसी प्रकिया में शामिल किया गया है। वहीं समिति में विभिन्न दलों के सदस्यों को शामिल किया गया है जो इस मुद्दे पर विचार के बाद अपनी रिपोर्ट को सौंपेंगे। बताते चलें कि 1951 से 1967 के बीच हर 5 साल पर लोकसभा- विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे लेकिन 1968-9 में कुछ विधानसभा भंग होने के कारण यह चुनाव अलग-अलग होने लगे।देखिए लिस्ट…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here