राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल( जहानाबाद )राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाई गई |

0
483

दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को राजकीयकृत मध्य विद्यालय मांदिल( जहानाबाद )के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाई गई, जिसमें समस्त विद्यालय परिवार भाग लिए ।सर्वप्रथम उपस्थित सभी विद्यालय परिवार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। तदोपरांत उपस्थित लोगों ने अपना अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किये ।मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की देन है ,कि आज हम लोग आजाद भारत के आजाद नागरिक हैं। इन्हीं के नेतृत्व में देश की आजादी 15 अगस्त में 1947 को मिली थी। तब से भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में आज विश्व के पटल पर नाम प्रदर्शित है। छात्र-छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक स्पीच, संगीत एवं अभिनय प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा स्वच्छता अभियान का भी कार्यक्रम चलाया गया ।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में सर्वश्री प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, शीला कुमारी १, अरुण कुमार सिंह , कुमारी २ ,रानी अर्पणा ,सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, सरिता कुमारी ,सतीश सुंदरपुरी, कुमारी चित्रांगदा, ऋषिकांत कुमार, शक्ति कुमार ,गंगा पासवान, कंजीत मांझी, सविता देवी, फेकनी देवी, सीता देवी, सुनैना देवी, समेत समस्त विद्यालय परिवार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here