विद्युत स्पर्शघात से युवक की मौत

0
1084

हुलासगंज। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के विर्रा गाँव मे शुक्रवार की सुबह बिजली से खेत के पट्वन करने के दौरान 440 वोल्ट लाइन के संपर्क मे आने से एक 35 बर्षीय युवक की मौत विद्युत स्पर्शघात से हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों मे हाहाकार मच गया है। कर्रेंट लगने से घायल युवक को तत्काल इलाज केलिए खीजरसराय अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्को द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बारे मे मृतक अभिराम कुमार के मित्र एवम तिर्रा पंचायत के पेक्स अध्यक्ष अबनिश् सिंह उर्फ बिट्टू ने बताया की अभिराम अपने भाई के साथ बिजली के मोटर से खेत के पट्वन करने गए थे, लेकिन इसी दौरान अचानक बिजली प्रवाहित नंगे तार के संपर्क मे आने से वो अचेत हो गए।घटना के बाद मृतक की माँ, बहनो और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।

पूरे विर्रा गाँव के साथ हुलासगंज क्षेत्र के लोग इस हृदय विदारक घटना से दुःखी हैं। अबनिश् सिंह बिट्टू ने दुख प्रकट करते हुए कहा की अभिराम बहुत ही सामाजिक एवम मृदुभाषी व्यक्ति थे, इस घटना से पूरे विर्रा गाँव को अपूर्णीय क्षति हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here