संस्कृत भाषा के संरक्षण बिना देश के संस्कृति बचना असंभव:– हरेरामाचार्य।

0
643

एस.के संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, शकुराबाद (जहानाबाद) में आज विश्व संस्कृत दिवस समारोह 2023 मनाया गया। जिसमे उद्घाटन कर्ता के रूप में
माननीय श्रीमंत 1008 स्वामी हरेरामाचर्य जी महाराज हुलासगंज एवं सरौती मठाधीश व माननीय श्रीमंत 1008 स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज जी ,गया व एमएलसी जीवन कुमार व डॉ इंदु कश्यप के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को अध्यक्षता कर रहे डॉ एस.के सुनील ने कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। इसका अध्ययन करके एक सभ्य नागरिक बन सकते हैं। श्री 1000 सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने कहा संस्कृत की रक्षा करना मां का रक्षा करना के बराबर होती है। हमें संस्कृत की रक्षा करनी चाहिए। वही एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि संस्कृत से ही हमारी सनातन का पहचान है।
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) डॉक्टर इंदु कश्यप ने कहा कि संस्कृत हमारी प्रत्येक भाषा की जननी है।
यह देव की भाषा भी है।
हमारे सनातन धर्म के रक्षक संस्कृत आज अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। संस्कृत भाषा विज्ञान भी है इसको इसरो वी नासा ने भी माना है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिका एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here