भाजयुमो जहानाबाद जिला इकाई ने मुख्यमंत्री का शिक्षा विभाग के द्वारा छुट्टियों में कटौती के खिलाफ पुतला दहन किया |

0
410

भारतीय जनता युवा मोर्चा जहानाबाद जिला इकाई द्वाराजहानाबाद नगर के अरवल मोड़ पर जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन शिक्षा विभाग द्वारा सनातन धर्मालंबियों के 12 पर्व के छुट्टी कटौती के खिलाफ किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने कहा कि बिहार सरकार अफसरों के प्रभाव में सनातन धर्मालम्बियों के शिक्षा विभाग में प्रदत्त 12 महत्वपूर्ण छुट्टियों में कटौती कर राज्य के अधिसंख्य नागरिकों के भावनाओं को आहत करने का काम किया है। सरकार की मंशा किसी समूह विशेष के प्रति तुष्टिकरण का प्रतीत होता है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि अगर नीतीश सरकार छुट्टियों में कटौती के निर्णय को वापस नहीं लेती है, तो भाजपा सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। आज हम सिर्फ पुतला दहन किए हैं, आने वाले दिनों में अगर निर्णय वापस नहीं होता है तो सड़क पर आंदोलन एवं जनजागृति अभियान चला कर इनके भेदभावपूर्ण रवैया Zero उजागर करेगी। नीतीश कुमार सत्ता के लालच में चंद लोगों को खुश करने के लिए यह धृतराष्ट्र की तरह निर्णय ले रहे हैं।क्या प्रदेश के बड़ी आबादी को आपके शासन में उत्सवित होने का भी हक़ नहीं है, अगर यही रवैया शासन का रहा तो जनता गद्दी से उतारकर तुगलकी फरमान का बदला लेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय, शैलेश कुमार, मंत्री सर्वेश वर्मा, ब्रजेश कुमार, प्रवक्ता विनोद पाठक विधानसभा संयोजक महेन्द्र कुमार, भाजयुमो जिला महामंत्री धर्मवीर कुमार, उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, मंत्री रौशन कुमार, शैलेन्द्र पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, संतोष चंद्रवंशी, रिजू साव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here